Thursday, April 25, 2024
Homeख़बरेंदरभंगा एयरपोर्ट पर आज की सभी हवाई उड़ान रही रद्द।

दरभंगा एयरपोर्ट पर आज की सभी हवाई उड़ान रही रद्द।

मौसम की बेरुखी ने दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई उड़ान पर ब्रेक लगा दी है। बताते चलें कि बढ़ते शीतलहर की वजह से गुरुवार और शुक्रवार और आज शनिवार को भी सभी फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई हैं। घने कोहरे-कुहासे को लेकर फ्लाइट लैंडिंग में समस्या हो रही है। वहीं यात्रियों को इस तरह अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने पर परेशानियां भी झेलनी पड़ रही है।

इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का एयरपोर्ट पर अभाव

दरभंगा एयरपोर्ट से आज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद की सभी उड़ान रद्द रही। मालूम हो कि बिहार में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दरभंगा एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम उपलब्ध नहीं रहने की वजह से पहले भी समस्याएं आ रही थी, वहीं घने कोहरे-कुहासे को लेकर फिर से यह समस्या गहरा गया है। एयरपोर्ट पर पहले से यात्रियों को कोई जानकारी नहीं मिल पाती है, और अचानक से कोई निर्णय ले लिया जाता है।

Source : Darbhanga City

Most Popular

Recent Comments